नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आयोजित मुकाबलों में युवा क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। विकासपुरी में आयोजित अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में जोन-1 ने जोन-9 को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं शकूरपुर ग्राउंड पर खेले गए अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में जोन-18 ने जोन-1 को मात दी। प्रतियोगिता के क्रिकेट इंचार्ज विनोद मट्टा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मुकाबलों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संवाद