नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भारत का भविष्य शाहोथोन 2.0 कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों का उत्साह देखने लायक रहा। वॉइस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन संस्था और टीम शाहोथोन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता और देशसेवा का संदेश दिया गया। युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है। यदि उन्हें सही दिशा और मंच मिले, तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। संवाद