अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अलीपुर इलाके में पेट्रोल भरवाने के बाद दो युवक अपनी कार में 32 सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया और पैसे मांगने पर सेल्समैन को धक्का देकर कार समेत भाग गए। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया। खाटू श्याम मंदिर के पास कार को रोककर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।