फरीदाबाद के बादशाहपुर में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 8 से 10 युवकों ने अधेड़ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान नेपाल के रहने वाले लगभग 52 वर्षीय मुन्नी लाल के रूप में हुई है।