फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पतंग उड़ाते समय करंट से झुलसा युवक, पहली मंजिल से नीचे गिरा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट वाली दूसरी खबर के साथ मर्ज कर सकते हैं.....................
विज्ञापन


-उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित संगम विहार में हुआ हादसा, युवक को 50 फीसदी झुलसी हुई हालत में ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
-पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी, घर की वायरिंग और बिजली के उपकरण भी फुंके, बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने भी पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ा रहे एक युवक को मांझे से करंट लग गया। करंट लगने के बाद हुए जोरदार धमाके के बाद युवक पहली मंजिल से सड़क पर नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में पीड़ित दानिश अली (25) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दानिश 50 फीसदी से अधिक झुलस गया है। दूसरी ओर करंट लगने के बाद हुए धमाके से घर के बिजली उपकरण और तार जल गए। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने घर का मुआएना कराने के बाद उसे खाली करवा लिया है। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के मुताबिक दानिश अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, संगम विहार, वजीराबाद में रहता है। इसके परिवार में पत्नी रोजी के अलावा एक बच्चा है। दानिश बिजली का काम करता है। शनिवार को 15 अगस्त के मौके पर दानिश अपने मकान की पहली मंजिल स्थित छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। इस बीच उसकी पतंग की डोर घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तारों से टकराई और दानिश को जोरदार करंट लग गया। करंट लगते हुए हुए धमाके के कारण दानिश का संतुलन भी बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। दानिश की पत्नी ने बताया कि कुछ ही दिनों पूर्व वह यहां किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें