फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेगमपुर के रोहिणी सेक्टर 23 इलाके की घटना, मृतक के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बेगमपुर इलाके में सोमवार की शाम 35 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रोहिणी सेक्टर-23 के पास स्थित रामलीला मैदान के पीछे झाड़ियों में मिला है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर युवक की पहचान करने में जुटी है। रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार शाम बेगमपुर थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर 23 इलाके में स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को खून से लथपथ एक युवक पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। 35 साल के मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें