फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अपनी संस्कृति पर गर्व करें, राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका : योगेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू के युवा संगम फेज-7 का समापन, तमिलनाडु के 55 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत आयोजित सात दिवसीय युवा संगम फेज-7 कार्यक्रम का रविवार को गांधी भवन में समापन हुआ। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु के 55 विद्यार्थियों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने संदेश के जरिए युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और बदलाव के वास्तविक वाहक होते हैं। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। अलग-अलग भाषा, धर्म और परंपराओं के बावजूद देश की राष्ट्रीय पहचान एक है। युवा अपनी शिक्षा का इस्तेमाल केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए भी करें। ऐसे कार्यक्रमों से उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. नरेश ग्रोवर ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को देश की विविधता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। वहीं नोडल अधिकारी प्रो. केपी सिंह ने कहा कि युवा संगम केवल भ्रमण नहीं बल्कि भारत को करीब से समझने का अवसर है। गांधी भवन के संयुक्त निदेशक प्रो. हंसराज सुमन ने युवाओं से विभिन्न राज्यों की भाषाओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम में दयाल सिंह कॉलेज की प्राचार्य प्रो. भावना पांडेय भी मौजूद रहीं। आखिर में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें