फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: युवक को मारी गोली, राहगीर भी जख्मी, घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, हमलावर फरार

Thu, 27 Jul 2023 08:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 हजरत निजामुद्दीन इलाके में बुधवार देर रात दोस्त के साथ जा रहे युवक पर गोलियां दाग दी। गोली युवक के अलावा एक अन्य राहगीर को जा लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बुधवार देर रात दोस्त के साथ जा रहे युवक पर गोलियां दाग दी। गोली युवक के अलावा एक अन्य राहगीर को जा लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित मोहम्मद कमाल आलम (35) और राहगीर राजू (46) को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हमले के समय कमाल के साथ मौजूद उसके दोस्त तनवीर का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से यह हमला किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.00 बजे हजरत निजामुद्दीन थाने को सूचना मिली कि किट केयर रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक ने गोलियां चला दी हैं। यहां पर कुछ लोगों को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग दो घायलों को पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे। मो. कमाल को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसे दो गोलियां लगीं थीं। वहीं दूसरे घायल राजू को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसको एक गोली लगी थी। पुलिस की टीम दोबारा घटना स्थल पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

 

कमाल के दोस्त तनवीर अल्वी ने बताया कि बुधवार रात को वह कमाल के साथ अल्वी चौक की ओर जा रहा था। जैसे ही वह किट केयर रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, अचानक पीछे काले रंग के कपड़े पहनकर आए युवक ने गोलियां चला दी और फरार हो गया। उसने बताया कि वहां मौजूद लोग गोली चलाने वाले युवक का नाम कबीर बता रहे थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। तीन टीमें बनाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसने गोली क्यों चलाई, इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी बाद हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें