-उत्तर-पूर्वी जिला की न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने 17 अगस्त को हमला कर लूट की गुत्थी को सुलझाया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाशों ने पेचकस से जानलेवा हमला कर एक युवक को लूट लिया। बाद में पीड़ित राशिद को सिग्नेचर ब्रिज के पास चलते ऑटो से फेंक दिया। पुलिस ने जानलेवा हमला कर लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, पेचकस और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया। आरोपियों की पहचान रोहित (34), सूरज कुमार (29) और साहिल उर्फ हर्ष (22) के रूप में हुई। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने के बाद आरोपियों की पहचान कर इनको दबोचा है। पीड़ित राशिद जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 17 अगस्त को न्यू उस्मानपुर निवासी राशिद नामक युवक खजूरी चौक से मजनू का टीला जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे हुए थे। कुछ दूर जाते ही ऑटो में बैठे लोगों ने राशिद को बंधक बना लिया। बाद में उस पर पेचकस से हमला कर दिया।
आरोपियों ने पीड़ित से 17 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया। बाद में जख्मी हालत में पीड़ित को सिग्नेचर ब्रिज के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। रा