फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद वतन लौटे डॉ. मोदी: रामपुर में औद्योगिक स्मार्ट सिटी और दिल्ली में हेल्थ सिटी बनेगी, जानें कौन हैं?

Tue, 29 Oct 2024 09:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भारतीय मूल के सिंगापुर के नागरिक और प्रमुख उद्योगपति डॉ. बीके मोदी ने कहा कि 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के रामपुर में औद्योगिक स्मार्ट सिटी की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी जरूरी मंजूरी देने में मदद की।
विज्ञापन
प्रमुख उद्योगपति डॉ. बी के मोदी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : फोटो: भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। एक समय था जब देश के लोेग खुद को पिछड़ा मानते थे, लेकिन आज देश का युवा आगे बढ़ने का सपना देख रहा है। यह कहना है भारतीय मूल के सिंगापुर के नागरिक और प्रमुख उद्योगपति डॉ. बीके मोदी (राजा ऋषि) का।

विज्ञापन


25 साल विदेश में रहने के बाद भारत लौटने पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में विशेष बातचीत के दौरान डॉ. मोदी ने कहा कि जब मैं भारत से गया था उस समय देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और जब लौटा हूं तो नरेंद्र मोदी की सरकार है। यहां लौटने पर मुझे प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पिता ने सिटी का निर्माण किया। आप भी देश में स्मार्ट सिटी का निर्माण करें। जब उन्हें बताया कि भारत में मंजूरी लेने में काफी समय लग जाता है तो उन्होंने नियमों को सरल करवा दिया।

इसके अलावा दिल्ली के साकेत में निजी अस्पताल के साथ मिलकर हेल्थ सिटी का विकास कर रहे हैं। यहां पर इलाज के साथ सभी सुविधाएं मिलेंगी। उत्तराखंड के ऋषिकेश में सनातन धर्म सेंटर बना रहे हैं। इन स्मार्ट सिटी में सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह कॉरिडोर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इनके आसपास एयरपोर्ट सहित दूसरी जरूरी सुविधाएं होंगी। इन्हें बनाने के दौरान हर पहलुओं को विशेष तौर पर देखा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि अगले 25 साल में भारत दुनिया का सबसे बुद्धिमान और सर्वश्रेष्ठ देश बने। डॉ. मोदी ने कहा मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनाने के लिए दुनियाभर के भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) समुदायों को प्रेरित करना है।

एक बिलियन डॉलर का निवेश
डॉ. मोदी ने कहा कि वह भारत में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। देश में बनने वाली परियोजनाएं भारत के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और इसकी वैश्विक स्थिति को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इनका उद्देश्य रोजगार पैदा करना और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

डॉ. मोदी ने कहा कि जब भारत से बाहर गया तो भारत और सनातन धर्म नामक पुस्तक लिखी थी। इसमें भारतीयता पर विस्तार से वर्णन है। पुस्तक में सनातन पर भी गहरी रोशनी डाली है। डॉ. मोदी ने भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की बहुत क्षमता है। एलोपैथी के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की जितनी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां भारत में हैं, उतनी कहीं भी नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें