-लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी, सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वारकर दिया वारदात को अंजाम
-मृतक तिमारपुर थाने का घोषित बदमाश, हाथ पर गुदा मिला टैंटू, उसकी मदद से हुई पहचान, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त चंदन (35) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव बायोडाइवर्सिटी पार्क के जंगल में मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। मृतक के चेहरे ओर सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान मिले हें। वजीराबाद थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चंदन परिवार के साथ गांधी विहार इलाके में रहता था। वह तिमारपुर थाने का घोषित बदमाश था। इसके खिलाफ करीब 7 मामले दर्ज थे। बुधवार रात से यह गायब था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह किसी ने कॉल कर मिलन विहार के नजदीक बायोडाइवर्सिटी पार्क में खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना दी।