संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
नांगलोई में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार को नहर के पास ट्रैक किनारे उसका शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच के बाद दो नाबालिगों को पकड़ा है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिलशाद उर्फ छोटू (20) के रूप में हुई है। वह प्रेम नगर इलाके में रहता था। वह कूड़ा बीनता था। पुलिस के मुताबिक, वह अक्सर फुटपाथ और रेलवे ट्रैक के आसपास सोता था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका दिलशाद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान धक्का-मुक्की हुई। इससे दिलशाद जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया।