फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फैमिली आईडी में शैक्षणिक योग्यता अपडेट न होने पर युवक ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। गांव मोहम्मदपुर तैड़ निवासी संजय पुत्र धर्म सिंह ने फैमिली आईडी में शैक्षणिक योग्यता अपडेट न होने और बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है। सीएम विंडो पर की गई शिकायत में संजय ने बताया कि उसने अपनी फैमिली आईडी में शैक्षणिक योग्यता अपडेट कराने के लिए छह बार ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन हर बार बिना कारण बताए आवेदन निरस्त कर दिया गया। समस्या के समाधान के लिए वह कई बार बीडीपीओ कार्यालय पहुंचा, जहां इस कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारी इरशाद अधिकांश समय अनुपस्थित मिला। आरोप है कि मिलने पर भी कर्मचारी ने समस्या का समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। संजय ने निष्पक्ष जांच कर जल्द शैक्षणिक योग्यता अपडेट कराने तथा संबंधित कर्मचारी की कार्यशैली और लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी इरशाद ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया। उनका कहना है कि संभवत आवेदक के आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण शैक्षणिक योग्यता अपडेट करने में दिक्कत आ रही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें