फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज वन क्षेत्र में डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाजियाबाद के कविनगर निवासी प्रदीप मित्तल ने शिकायत दी है कि उनका बेटा दीपांशु मित्तल 25 जुलाई की रात बुलेट से नोएडा से घर लौट रहा था। इसी दौरान बुलंदशहर नंबर की एक इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें