फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस का मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पैलेट गन और घातक बल का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश पर हुआ। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई गृह मंत्री के निर्देश पर हुई तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी छात्रों पर हमले के मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली सह प्रभारी हैवरान कंसाना, पम्मी सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें