पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव परवाना-महमूदपुर, बुलंदशहर के रहने वाला प्रशांत हर्ष विहार इलाके में रहता था। वह इलाके में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। प्रशांत के दोस्त नितिन ने बताया कि रविवार शाम के समय प्रशांत उसके पास आया और रोने लगा। प्रशांत ने नितिन से बताया कि गांव में उसकी प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली है। इसके बाद वह काफी उदास हो गया। नितिन ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन रोता ही रहा और बाद में वहां से चला गया। दूसरे दोस्त संदीप ने उसे कॉल किया तो वह दूर जाने की बात करने लगा। इस बीच सोमवार सुबह पता चला कि प्रशांत ने वेल्डिंग की दुकान में फांसी लगा ली है।