फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गश्त के दौरान हथियार संग पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दयालपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 26 जुलाई की शाम 4.50 बजे पुलिस टीम चांद बाग गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक से भागते देखा। पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया। पहचान चांद बाग निवासी 23 साल के सुहैल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार मुहैया करवाने वाले की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें