फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिलालपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 5 दिन से आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 29 जून को गांव के कुछ दबंगों ने नवीन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार नवीन पिछले पांच दिनों से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक है। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत लेकर रोजका मेव थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उसे वापस भेज दिया। परिवार का कहना है कि घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें भय और रोष है। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पहले भी उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन उस मामले में भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उनका यह भी कहना है कि आरोपी अब सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें साझा कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें