फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जमीन विवाद में युवक पर हमला, दोनों पैरों में फ्रैक्चर, छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। कैंप थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में गांव बड़ौली निवासी सरजीत बैंसला ने बताया कि उसका राजबीर, भुल्लन और देशराज के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 14 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह रामनगर में खाली प्लाटों के पास घूमने गया था। आरोप है कि वहां अभिषेक, गजराज, दिनेश, दिनेश का बेटा और तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर बैठे थे। उन्होंने घेरकर उसके साथ मारपीट की। सरजीत के अनुसार, हमले में उसके दोनों पैरों और नाक में फ्रैक्चर हुआ। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार पुलिस ने मौके की जांच और एमएलआर व एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में लूट और कट्टे से चोट मारने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें