नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाली युवती के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का आरोप है कि दोस्ती खत्म होने से नाराज होकर आरोपी ने यह हरकत की। बरौला की युवती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दामोदरपुर निवासी मथुरा पांडे से उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए। दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने 24 जुलाई को निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो