फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बाजार से कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहे युवक-युवती को सिहरी गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि युवती को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल युवती का अलवर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में टिकरी गांव निवासी जमशीदा ने बताया कि एक सितंबर को उसकी बेटी सुमैया और भतीजा बाइक से फैशन बाजार से कपड़े खरीदकर वापस टिकरी गांव लौट रहे थे। सिहरी गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे हाईवा डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी लेखराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें