फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: दिल्ली के नंदनगरी में युवक की हत्या, लड़की से छेड़छाड़ का किया था विरोध

Sat, 16 Nov 2024 10:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो लोगों ने चाकू से गर्दन पर वार कर एक शख्स को मार दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के नंदनगरी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नंदनगरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सुंदर नगरी के पास एक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार किया गया है। कॉल पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन


कॉल करने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि सलमान पुत्र सलीम और उसका भाई अरबाज नामक दो शख्स एक लड़की से मारपीट कर रहे थे। तभी कॉल करने वाले ने बीच-बचाव किया और दोनों भाइयों को डांटा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा।

इसके करीब आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज नामक दो भाई उनके भतीजे मनीष उर्फ राहुल से झगड़ रहे हैं। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ लिया और सलमान ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


आगे जानकारी दी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घायल मनीष की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें