फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फर्जी आधार पर कूरियर कंपनी में नौकरी कर कीमती सामान चुराता था, आगरा से आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। वह पहले आगरा की एक कूरियर कंपनी में काम करता था। वहां से दिल्ली आया और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कूरियर कंपनियों में काम करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध शाखा ने कूरियर कंपनी से गलत पते पर महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगाकर चुराने वाले आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए कूरियर कंपनी में नौकरी करता था और फिर फर्जी पते पर सामान मंगाकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 से मोबाइल और एप्पल की घड़ी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गाजीपुर में एक कूरियर कंपनी में चोरी करने का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि कंपनी में काम करने वाला एक युवक घटना के बाद से गायब है। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। निरीक्षक विजय पाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिये कंपनी में नौकरी ली थी। वह कंपनी से 40 से ज्यादा मोबाइल और घड़ी लेकर गया है। पुलिस तकनीकी जांच शुरू कर आरोपी के ठिकाने को तलाशने में जुट गई। चोरी हुए फोन की लोकेशन आगरा में मिली। इस आधार पर पुलिस ने दबिश देकर गांव नगला परमाल, आगरा यूपी निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। वह पहले आगरा की एक कूरियर कंपनी में काम करता था। वहां से दिल्ली आया और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कूरियर कंपनियों में काम करने लगा। कुछ दिन बाद वह फर्जी नाम-पते पर महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगवाने लगा और खुद डिलीवरी करने के बहाने सामान लेकर फरार होने लगा। वारदात के बाद वह नौकरी छोड़कर आगरा चला जाता था। फिर दोबारा दिल्ली आकर दूसरी कूरियर कंपनी में काम करने लगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें