फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, तकरार और फिर मर्डर: कोमल के हाथ-पैर बांधकर नजफगढ़ नाले में फेंका, आसिफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 20 Mar 2025 01:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर हत्याकांड की वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावला इलाके में एक युवक ने किसी बात पर झगड़ा होने के बाद सुंदर नगरी की रहने वाली अपनी महिला मित्र कोमल की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवती का रस्सी से हाथ पैर बांधकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन


लड़की के गायब होने के बाद उसके परिवार वालों ने नंद नगरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। 17 मार्च को छावला थाना पुलिस को नाले में युवती के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। बाद में परिवार वालों ने उसकी पहचान अपनी बेटी कोमल के रूप में की थी।

मामले की तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि कोमल को अंतिम बार उसके दोस्त आसिफ ने फोन किया था। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों काफी अरसे से एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन


बातचीत करने के बहाने उसने कोमल को निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। जहां से दोनों नजफगढ़ पहुंचे। वहां उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने गला घोट दिया और शव को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली हाईकोर्ट जाएं': मंदिरों पर कार्रवाई को लेकर SC में हुई सुनवाई, आज सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचा था डीडीए


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें