फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई ने चाकू से गोदा

Tue, 25 Jun 2024 12:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मायापुरी इलाके में पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर दिया। घटना के समय सभी एक साथ शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायापुरी इलाके में पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर दिया। घटना के समय सभी एक साथ शराब पी रहे थे। मृतक की शिनाख्त राज कपूर (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज कपूर मायापुरी की खजान बस्ती में रहते थे। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में सामान लोडिंग व अनलोडिंग का काम करते थे। मूलत: बस्ती उत्तर प्रदेश के रहने वाले राज कपूर रविवार को इलाके में रहने वाले अपने दोस्त किशन के घर आए थे। वहां पर उनके चचेरे भाई प्रह्लाद और बबलू भी मौजूद थे।

सभी ने वहां बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान बबलू ने राज कपूर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसका राज कपूर ने विरोध किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। किशन ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया और फिर वह नहाने के लिए बाथरूम में चला गया।
विज्ञापन


नहाकर वापस कमरे में आने पर किशन ने राज कपूर को लहूलुहान हालत में देखा। उसके सीने में चाकू के घाव थे। बबलू और प्रह्लाद मौके से भाग गए थे। किशन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। राज कपूर को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने इलाके से प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बबलू को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें