नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली की सुल्तानपुरी में पुरानी रंजिश में तीन नाबालिगों ने 18 वर्षीय युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बाहरी जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को नैतिक के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करने की सूचना मिली थी। पूछताछ में उसने 15-16 वर्ष के तीन लड़कों पर हमला हमला का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एक नाबालिग को पकड़ लिया गया है। ब्यूरो