फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होटल के कमरे में युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी दिल्ली के नांगलोई स्थित होटल की वारदात, पुलिस को मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट, प्रेमिका के बगैर न जीने की बात लिखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के नांगलोई स्थित ओयो होटल में सुंदर (27) नामक एक युवक ने फंदा लगा लिया। स्टाफ ने सुंदर को फंदे से लटका देखकर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच हुई तो पुलिस को सुंदर की जेब से पॉकेट डायरी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में सुंदर ने एक युवती का जिक्र करते हुए उसके बगैर न जीने की बात लिखी। इसके अलावा मौत के बाद उसने परिवार से प्रेमिका को इसकी खबर देने के बारे में भी लिखा। अंत में सुंदर ने आत्महत्या का कदम उठाने के लिए परिवार से माफी भी मांगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुंदर परिवार के साथ शकूरपुर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सुंदर पीतमपुरा स्थित सोलर पैनल लगाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें