फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टेलीग्राम पर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 1.95 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 1.95 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दुधौला निवासी साहेआलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को टेलीग्राम पर उसकी बातचीत मोहम्मद राशिद ट्रेडर्स नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा और भुगतान के लिए अपना क्यूआर कोड भेजा। पीड़ित ने आरोपी के कहने पर अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 1,95,900 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को बाद में शक हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। उसने छह जुलाई को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें