कभी-कभी छोटी गलती भी जानलेवा हो सकती है। शुक्रवार ऐसी ही एक गलती हरियाणा के कन्हैई गांव के व्यक्ति ने कर दी। उसने एसिड को पानी समझकर पी लिया।
कन्हैई का ओमदत्त बिजली का मिस्त्री है। उसने बुधवार की शाम शराब के ठेके से शराब और पास की दुकान से पानी की बोतल खरीदी थी।
लेकिन बोतल से पीने पीने पर उसकी हालत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
वहां बोतल में पानी की जगह एसिड होने की बात का पता चला है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।