फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू बन हारून ने की साजिश: विधवा से दोस्ती फिर मुलाकात, इस वादे पर बदलवाया धर्म, बेटी से भी बनाने चाहे संबंध

Fri, 21 Jul 2023 09:52 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला का आरोप है कि आरोपी व उसके साथियों ने जबरन एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए और महिला का नाम भी बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने दो साल तक पीड़िता का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी के जिम में दोस्ती के बाद एक आरोपी ने नाम व धर्म छिपाकर एक महिला से दोस्ती की और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी व उसके साथियों ने जबरन इसके लिए एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए और महिला का नाम भी बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने दो साल तक पीड़िता का यौन शोषण किया।

विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी को भी परेशान करने लगा। पुलिस ने मामले में पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बिसरख कोतवाली में महिला ने शिकायत देते हुए बताया है कि उसके पति की 2016 में मृत्यु हो चुकी है।

उसकी पहचान 2021 में शाहबेरी के जिम में मोनू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। आरोपी पीड़िता को ऋषिकेष भी ले गया। उसका यौन शोषण करने लगा और इसका वीडियो तैयार कर लिया। आरोपी फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी से भी संबंध बनाने का दबाव देने लगा। उसकी बेटी को कई बार मोबाइल पर संदेश भेजे। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें