फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में फूंकी अपनी ही बाइक: रेहड़ी लगाने वाले ने अपनी गाड़ी में लगाई आग, दमकल की गाड़ी पहुंची पर न बुझा पाई

Thu, 09 Mar 2023 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर फल की रेहड़ी लगाने वाले सचिन ने होली पर शराब का सेवन कर लिया था। नशे के सेवन के कारण उसने खुद ही अपनी बाइक में आग लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर बुधवार की सुबह नशे में धुत रेहड़ी वाले ने खुद की बाइक में आग लगा दी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद भी आग पर काबू नहीं कर पाई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में प्रेशर बनाने वाला पंप खराब होने की वजह से वह आग को बुझा नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर फल की रेहड़ी लगाने वाले सचिन ने होली पर शराब का सेवन कर लिया था। नशे के सेवन के कारण उसने खुद ही अपनी बाइक में आग लगा ली। जिसकी सूचना रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य पंकज लांबा ने फायर बिग्रेड को दी, लेकिन वह आग नहीं बुझा पाई। जिसके चलते बाइक जलकर राख हो गई। पुलिस चौकी बस अड्डा इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें