फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, सामने आई ऐसी वजह, पुलिस भी चौंक गई

Thu, 31 Aug 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में युवक ने कार खरीदने के लिए पिता से चार लाख की डिमांड की, लेकिन बुजुर्ग ने एक भी रुपया देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका जिला के बिंदापुर इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने गाड़ी के पैसे न दिए जाने पर अपने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की शिनाख्त नंद लाल अरोड़ा (75) के रूप में हुई है। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव अरोड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के बाद बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। बाद में क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पड़ोसियों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। 

छानबीन में पता चला कि पिता-पुत्र अक्सर आपस में झगड़ा करते थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग नंद लाल अरोड़ा अपने बेटे के साथ ओम विहार, उत्तम नगर में रहते थे। इनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। घर में बेटे गौरव अरोड़ा के अलावा और कोई नहीं है। दोनों पिता-पुत्र कोई काम नहीं करते थे। इनके पास कई प्रॉपर्टी हैं, जिनका किराया आता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों शराब पीने के आदी थे। नंद लाल ने अपने बेटे गौरव की शादी की थी, लेकिन उसकी शराब पीने की लत की वजह से पत्नी कई साल पहले ही उसे छोड़कर मायके चली गई थी। घर में दोनों पिता-पुत्र एक साथ बैठकर शराब पीते और झगड़ा भी करते रहते थे। 


 
विज्ञापन

मंगलवार को गौरव ने पिता से कार खरीदने के लिए चार लाख की डिमांड की, लेकिन बुजुर्ग ने एक भी रुपया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें