-उत्तर-पूर्वी जिला के नारकोटिक्स स्क्वायड ने दोनों को दबोचा
एक करोड़ रुपये कीमत की 274 ग्राम हेरोइन बरामद
युवती पहले भी हेरोइन तस्करी के मामलों में रही शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिला के नारकोटिक्स स्क्वायड ने हेरोइन तस्करी में एक युवक और उसकी महिला मित्र काे गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खुशबू (26) और सचिन (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। पुलिस काे काफी समय से खुशबू की थी। दरअसल न्यू उस्मानपुर में इसी साल हेरोइन तस्करी के मामले में खुशबू का नाम सामने आया था। पुलिस दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि दाेनाें आरोपी कुछ छोटे सप्लायर को देने माल देने आए थे।