फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद ने ओबामा को खून से लिखा पत्र: बोले- देश आकर हालात का आकलन करें, सही हुए तो फांसी चढ़ने को तैयार

Sun, 25 Jun 2023 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पत्र में उन्होंने लिखा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा का यह बयान कि भारत में मुस्लिमों के साथ गलत हो रहा है, यह उनके पूर्वाग्रहों से ग्रसित है। साथ ही कहा कि भारत में कोई भी हिन्दू मुस्लिम का उत्पीड़न नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद गिरि ने बराक ओबामा को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर दिए बयान का विरोध जताया। उन्होंने बराक हुसैन ओबामा को स्थिति के सही आकलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने और उनके शिष्यों ने ओबामा को अपने रक्त से पत्र लिखे। पत्र में उन्होंने लिखा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा का यह बयान कि भारत में मुस्लिमों के साथ गलत हो रहा है, यह उनके पूर्वाग्रहों से ग्रसित है। इतने उच्च पद पर रह चुके व्यक्ति का इतना असत्य बयान दुखद और पूरे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। भारत में कोई भी हिन्दू मुस्लिम का उत्पीड़न नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन

उन्होंने पत्र के माध्यम से ओबामा को चुनौती दी कि यदि उनकी एक भी बात गलत सिद्ध होती है तो वो फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर यति निर्भयानंद, यति कृष्णानंद, यति असीमानंद, धीरज फौजी, अनिल यादव, बृजमोहन सिंह, नरेश शर्मा, हिमांशु पंडित, सनोज शास्त्री, कृष्ण वल्लभ भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें