दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 204.76 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं नावें तैनात हैं।