फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Yamuna: यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंची, दिल्ली में बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 17 Aug 2025 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सुबह 6 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.26 मीटर दर्ज किया गया जो शाम 6 बजे 205.12 मीटर तक रह गया था।
विज्ञापन
खतरे के निशान पर यमुना नदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने से शनिवार को नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब पहुंच गई है। सुबह 6 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.26 मीटर दर्ज किया गया जो शाम 6 बजे 205.12 मीटर तक रह गया था।

विज्ञापन


आईटीओ ब्रिज के पास यमुना ऊपरी किनारों (तटबंध) के बिल्कुल बराबर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जाएगा। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण अब हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अगर यह मात्रा 1-1.5 लाख क्यूसेक तक पहुंची तो दिल्ली में बाढ़ का खतरा और गंभीर हो जाएगा। 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंचा था जिससे राजधानी के कई हिस्से डूब गए थे।

प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
प्रशासन ने सभी एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। यमुना खादर जैसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों के करीब पानी पहुंच चुका है। अगर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो घरों में पानी घुसने का खतरा है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें