- तुर्की के विशेषज्ञ ने सिखाईं आधुनिक तकनीकें
नई दिल्ली। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) लेवल-1 कोर्स के तहत कुश्ती कोचों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। तुर्की के विशेषज्ञ प्रशिक्षक हमीद ने प्रतिभागियों को आधुनिक कुश्ती तकनीकों और उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कोचों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, पीई शिक्षकों के लिए पहली बार आयोजित इस कोर्स का उद्देश्य स्कूल स्तर पर कुश्ती को बढ़ावा देना और प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना है। इससे भविष्य में बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी। संवाद