फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर आने वाली गाड़ियों पर पुलिस की नजर, गीता को जंतर-मंतर जाने से रोका

Thu, 04 May 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गीता व पुलिस में काफी कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर नहीं जाने दिया। वहीं, पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर कई गाड़ियों को भी रोका।
विज्ञापन
गीता फोगाट और दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों का गुरुवार को दिल्ली आकर समर्थन करने की परिजनों व समर्थकों की मंशा पूरी नहीं हो सकी। दिल्ली पुलिस ने गीता फौगाट सहित सभी को विभिन्न बॉर्डर पर रोककर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर पहलवानों से झड़प के बाद पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा के सभी बॉर्डर पर सक्रियता बढ़ा दी थी। खासतौर पर सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी एक-एक गाड़ी पर नजर रख रहे थे। 

पुलिस ने दोपहर के समय सिंघु बॉर्डर के पास एक गाड़ी रोकी। इसमें दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता गीता फौगाट मौजूद थीं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई और काफी देर तक वहां रखा। 
विज्ञापन


इस दौरान गीता व पुलिस में काफी कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर नहीं जाने दिया। वहीं, पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर कई गाड़ियों को भी रोका। इनमें पहलवानों के समर्थक मौजूद थे। सभी जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया। इन लोगों में हरियाणा की विभिन्न खापों के प्रधान भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें