फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर-मंतर पहुंची वृंदा करात, बजरंग पूनिया ने कहा- 'मंच पर न आएं, यहां नेतागिरी न करें..'

Thu, 19 Jan 2023 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन में दूसरे दिन राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं, हालांकि पहलवानों ने उनसे साफ-साफ कह दिया है कि यह लड़ाई उनकी अपनी है और वह इसे खुद लड़ेंगे।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। आज सभी पहलवान अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। सभी खिलाड़ी चाहते हैं कि संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। यहां सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेता पहुंच रहे हैं लेकिन पहलवानों ने उनसे किनारा कर लिया।

विज्ञापन


लेफ्ट की नेता वृंदा करात भी जंतर-मंतर पहुंची लेकिन पहलवान बजरंग पूनिया ने उनके आगे हाथ जोड़कर कहा कि आप मंच पर न आएं। हम अपनी लड़ाई का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते, इसलिए आप नेतागिरी न करें। 

इससे पहले ओलंपियन और भाजपा नेता बबीता फोगाट यहां पहुंची और पहलवानों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पहलवानों के साथ है। बबीता ने कहा, मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बजरंग पूनिया ने आज यहां कहा कि, हम सरकार का सम्मान करते हैं। जब हमारी मांग पूरी हो जाएगी तब धरना खत्म हो जाएगा। स्टेट की फेडरेशन में भी ऐसे ही लोग बैठे हैं, वह भी भंग हो। कुश्ती को एक नए जीवन की जरूरत है। जो लोग खिलाड़ियों की आवाज उठा रहे हैं उनको धमकी दी जा रही है। बजरंग आगे बोले, सरकार का धन्यवाद देता हूं- सूत्र से पता चला है अध्यक्ष विदेश भागने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें