दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में 19 तारीख से नाटकों का महोत्सव 'संगम-2' शुरू हो रहा है।
इस महोत्सव को प्रसिद्ध ड्रामा ग्रुप सहर ने आयोजित किया है, जो 19 से लेकर 21 तारीख तक चलेगा।
इस महोत्सव में 'सहर' के ही दो विश्व प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन दोनों नाटकों के नाम 'ख्वाहिशें' और 'जी हमें तो नाटक करना है' है।
19 व 21 तारीख को ख्वाहिशें का मंचन एंफीथियेटर में होगा वहीं जी हमें नाटक करना है का मंचन 20 को होगा। अगर आप नाटक के शौकीन हैं तो शाम 7 बजे से तीनों दिन इन नाटकों का आनंद ले सकते हैं।