फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day: गरीब मरीजों को बड़ी राहत, दिल्ली एम्स में शुरू हुआ फ्री इंसुलिन काउंटर

Tue, 14 Nov 2023 09:26 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Diabetes Day: विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में मधुमेह के शिकार गरीब मरीजों को एक बड़ी राहत दी है। यहां आज से एंसुलिन की फ्री सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एम्स में फ्री इंसुलिन काउंटर शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Diabetes Day: विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ने मधुमेह के शिकार गरीब मरीजों को एक बड़ी राहत दी है। एम्स के किसी भी ओपीडी पर एंसुलिन की फ्री सुविधा आज से शुरू हो गई है। एंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह के शिकार मरीजों को दिया जाता है। एम्स में दो नए काउंटर खोले गए हैं। 
विज्ञापन


यह काउंटर हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा जो मरीज काफी दूर से आते हैं। ऐसे मरीजों को आइस पैक दिया जाएगा। ताकि वह आसानी से इंसुलिन को लेकर जा सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिस्क्राइब करने वाला चिकित्सक इस बात की जानकारी देंगे कि उस मरीज को कोई शीशियां नहीं दी जाएंगी। केंद्र उन्हें उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में इंसुलिन की शीशियां एक महीने की उपचार अवधि के लिए जारी की जाएंगी, जिसे भविष्य में 2-3 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें