नई दिल्ली। बवाना विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइनें हटाने का काम शुरू हो गया है। कृष्णा कॉलोनी, कटेवड़ा और जेजे कॉलोनी में हाईटेंशन लाइनों के स्थानांतरण के साथ शनि बाजार रोड और आसपास की गलियों में सड़क व नाले के निर्माण शनिवार को शुरू किया गया। कृष्णा कॉलोनी, ग्राम कटेवड़ा और जेजे कॉलोनी में हाईटेंशन बिजली लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। शनि बाजार रोड और आसपास की गलियों में सड़क व नाले का निर्माण किया जाएगा। मंत्री व स्थानीय विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। ब्यूरो