मॉडल टाउन पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य मार्च तक शुरू हो पाएगा। आगामी 20 जनवरी को इसके लिए आमंत्रित टेंडर की तकनीकी बिड खुलेगी।
इसके एक सप्ताह बाद वित्तीय बिड खुलेगी, उसमें कंपनी का चयन कर बॉन्ड बनेगा। इस काम में फरवरी बीत जाएगा।
ऐसे में मार्च से काम शुरू होने की उम्मीद है। करीब 105 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के कंपलीट होने पर मॉडल टाउन पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
अंडरपास के साथ ही दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ जाने के लिए क्लोवर लीफ बनाया जाएगा।