ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पहलवानों ने आगरा में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार से छह अक्टूबर तक प्रदेशीय सब-जूनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के पहलवान सौरभ नागर ने 71 किग्रा भार वर्ग और निखिल पायला ने 92 किग्रा में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों पहलवान ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि की देखरेख में कुश्ती के गुर सीखते हैं।