फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में शिकायत के बाद भी इंसाफ के लिए भटक रही महिला

Fri, 22 Jan 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हेल्प लाइन के अलावा थाने में शिकायत करने के बाद भी महिला गत दो माह से इंसाफ की गुहार लगा रही है। लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


दरअसल, महिला अपने पति के व्यवहार से परेशान है। वह उसके साथ रहना चाहती है लेकिन पति तलाक चाहता है। महिला के मुताबिक उसकी शादी 2009 मेें हुई थी। पहले कुछ साल सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में पति ने मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है साथ ही उसे दहेज के लिए परेशान करता है। यही नहीं महिला ने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध का आरोप भी लगाया।

तंग आकर महिला ने 1090 से लेकर महिला सेल व थाने में शिकायत दी। लेकिन अभी तक महिला की शिकायत पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें