फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों खोला करवाचौथ का व्रत, की लंबी आयु की कामना

Thu, 13 Oct 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

राजधानी में करवा चौथ के मौके पर बृहस्पतिवार को व्रत रखने वालीं महिलाओं ने चांद निकलते ही जल और तेरह दाने गेहूं का अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने छलनी में अपने चांद और पति का चेहरा देख अपना व्रत पूरा किया। बहुत सी महिलाओं ने क्नॉट प्लेस और इंडिया गेट पर चांद देखने और पूजा अर्चना करने की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
करवा चौथ का व्रत तोड़ती युवती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ बृहस्पतिवार को राजधानी में सुहागिनों ने करवा चौथ पर्व मनाया। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही पूजा-अर्चना कर करवा चौथ व्रत की कथा का श्रवण किया।

विज्ञापन


विवाहिताओं ने रात को चांद का दीदार कर पिया को निहारा। साथ ही चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथ से प्रेम का निवाला खाकर व्रत खोला। सूर्यास्त के बाद ही उनकी नजरें आसमान की ओर लग गई थीं, मगर उनकी इच्छा देर शाम पूरी हुई।

राजधानी में करवा चौथ के मौके पर बृहस्पतिवार को व्रत रखने वालीं महिलाओं ने चांद निकलते ही जल और तेरह दाने गेहूं का अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने छलनी में अपने चांद और पति का चेहरा देख अपना व्रत पूरा किया। बहुत सी महिलाओं ने क्नॉट प्लेस और इंडिया गेट पर चांद देखने और पूजा अर्चना करने की रस्म पूरी की। पूजा के बाद कनाट प्लेस के तमाम रेस्टोरेंट और इंडिया गेट के पार्क लोगों से भरे हुए थे।
विज्ञापन


उधर व्रत रखने वालीं अधिकतर महिलाओं ने दिन में मंदिरों में व्रत पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कथा सुनी। कई महिलाओं ने घरों में ही आयोजन किए। झंडेवाला देवी मंदिर में भगवती के दर्शन कराने के साथ-साथ कथा सुनाई गई और उनको सिंदूर की डिब्बी प्रसाद के तौर पर दी गई। इसके अलावा यहां महिलाओं को मेहंदी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें