फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की करनी-भुगत रहे पति: कम करने की जगह चिंता बढ़ा रहीं पत्नियां, जीवनसाथी को बताए बिना हो रहीं ठगी का शिकार

Fri, 19 May 2023 04:52 PM IST
आकाश दुबे मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के मुताबिक, अब तक की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि पढ़े-लिखे लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं। उनके साथ ठगी करने वाला अनपढ़ हैं। वह ठगों के बिछाए जाल में आसानी से फंस जाते हैं।
विज्ञापन
बीवी की करनी, भुगत रहे पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट के साइबर थानों में वर्क फ्रॉम होम का काम दे कर लाखों की ठगी हो रही है। ठगी का शिकार होने वालों में महिलाएं अधिक हैं। साइबर एक्सपर्ट की ओर से हुए सर्वे के अनुसार ज्यादातर पत्नियां अपने पति को बताए बिना इस तरह के जाल में फंस रही हैं। ठगों का जाल इस कदर है कि कुछ महिलाएं तो एक बार उसके भंवर में फंसने के बाद वह अपने पति का भी खाता खाली करवा चुकी हैं।

विज्ञापन

साइबर ठग लोगों को लालच देकर अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना कि ठग क्लिक करने के नाम पर 50 रुपये मिलने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाते और एक समय ऐसा आता है कि उनके स्क्रीन पर इतना एमाउंट नजर आता है कि उनका लालच बढ़ने लगता है। उसके बाद ठगों की ओर से किसी तरह की गलती करने का झासा देकर सभी प्वाइंट खत्म होने की बात कही जाती है। उसे रिकवर करना है तो दूसरे खेल में पैसा लगा कर सदस्य बनना होता है। एक सर्वे के अनुसार कमिनरेट के चारों साइबर थानों में आने वाली शिकायतों में 10 से अधिक शिकायत इसी तरह की होती है।

पढ़े-लिखों को अनपढ़ बना रहे हैं बेवकूफ
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान कहते हैं कि अब तक की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि पढ़े-लिखे लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। उनके साथ ठगी करने वाला अनपढ़ है। वह ठगों के बिछाए जाल में आसानी से फंस जाते हैं। महिलाओं को ठग साफ्ट टारगेट करते हैं। वह पैसा कमाने की लालच में अपने पति से भी इसका जिक्र करती है। लगातार ठगी का शिकार होने के बावजूद भी वो पैसा वापस कमा लेने की लालच में पति को यह बात नहीं बताती हैं। साइबर थाना ईस्ट ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर से 42 लाख रुपये ठगे जाने का मामला दर्ज किया है।

ठगी की वारदातों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
-कोई भी काम ऐसा नहीं है, जिसमें क्लिक करने का पैसा मिले
-अधिकतर महिलाओं को बनाया जाता है शिकार
-वर्क फ्रॉम होम के लालच में बढ़ रहे मामले
-पढ़े- लिखे लोग अधिक हो रहे हैं शिकार
विज्ञापन

साइबर ठगी की घटना से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन दिनों वर्क फ्रॉम होम के काम का झांसा देकर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। पढ़े लिखे व महिलाएं इनका शिकार हो रही हैं। कच्चे लालच से बचें और समझदारी से काम लें। -प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें