-मेट्रो पुलिस ने सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपी महिला को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग को चोरी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी, मेट्रो कार्ड और जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त का काम देख रहे भरत रेड्डी ने बताया कि शिकायतकर्ता दीपिका अरोड़ा ने 15 मार्च को नेहरू प्लेस थाने में चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका लेडीज पर्स लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्कैनर में रखने के बाद गायब हो गया। पर्स में करीब 25 हजार रुपये नकद, कार्ड और अन्य जरूरी सामान था। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।