फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दंपती को रेस्टोरेंट में जाने से रोका, दिल्ली मंत्री बोले- भारतीय परिधानों पर रोक अस्वीकार्य

Fri, 08 Aug 2025 12:56 PM IST
अनुज कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पीतमपुरा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने पति के साथ एक रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर खड़ी है। जिन्हें सलवार-सूट पहनने पर रेस्टोरेंट में जाने की अनुमति नहीं दी गई। मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में दंपती को नहीं मिली अनुमति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक रेस्टोरेंट में एक दंपती को जाने से रोका गया है। महिला को सलवार-सूट पहनने की वजह से रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली। 

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया और बवाल मच गया। जैसे ही यह मामला दिल्ली सरकार के सामने आया तो मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की तुरंत जांच और कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए।
 

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक लगाने का एक वीडियो सामने आया है। यह अस्वीकार्य है। कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को इस घटना में तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी के भाई की निर्मम हत्या: आप नेता सौरभ भारद्वाज बोले, मर्डर-बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं यहां आम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें