फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनडीपीएस मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनडीपीएस मामले में वांछित काजल (42) को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया था। उसके खिलाफ निर्वासन आदेश भी जारी किया गया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि मादक द्रव्य निरोधक कार्य बल ने हसीना खातून उर्फ बाजी नाम को 387 ग्राम हेरोइन के साथ फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी महिला ने बताया कि उसने हेरोइन दिल्ली के पालम गांव की काजल से खरीदी थी। इसके बाद काजल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे 31 जुलाई, 2024 को बेटे की मृत्यु के कारण 40 दिनों की पैरोल दी गई। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और 18 जुलाई, 2025 को आधिकारिक तौर पर उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। उसे इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव की टीम ने डाबड़ी, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। विजय एन्क्लेव, डाबरी, दिल्ली निवासी काजल पहले 10 मामलों में शामिल रही है। उसे 23 अगस्त 2024 को दो वर्ष की अवधि के लिए दिल्ली से निर्वासन आदेश जारी किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें